सभी के सहयोग से परियोजना का होगा विस्तार व क्षेत्र का विकास- चरणजीत सिंह

सभी के सहयोग से परियोजना का होगा विस्तार व क्षेत्र का विकास- चरणजीत सिंह

प्रतिनिधि, बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में नव नियुक्त क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक चरणजीत सिंह को यूनियन नेता डॉ. राधेश्याम चौधरी एवं शंकर प्रसाद ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इस दौरान कार्मिक प्रबंधक ने कहा कि राजमहल परियोजना (ईसीएल) में पहली बार पदस्थापन हुआ है. उन्होंने कहा कि अपने नौकरी के 13 वर्ष एसईसीएल क्षेत्र में कार्य किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के रैयत एवं ग्रामीण को विश्वास में लेकर परियोजना खनन कार्य करते हुए इसका विस्तार करेगी एवं क्षेत्र में विकास के लिए भी परियोजना बेहतर कार्य करेंगी. कोयला खनन ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण होता है. कोयला के बिना हमें ऊर्जा नहीं प्राप्त हो सकती है. देश को रौशन करने के लिए कोयला आवश्यक है. कोयला क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मजदूर कठिन मेहनत कर देश को रौशन करते हैं. क्षेत्र के ग्रामीण के सहयोग से परियोजना जमीन अधिग्रहण कर कोयला खनन करती है. प्रबंधन भी ग्रामीण विकास के लिए बेहतर कार्य करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >