संत थॉमस के शैक्षणिक टॉपर्स बच्चों को प्राचार्य ने किया पुरस्कृत

प्रखंड के संत थॉमस स्कूल गोविंदपुर में इन्वेस्टीचर सेरोमनी का आयोजन किया गया. शुभारंभ महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरुण केसरी व स्कूल के प्रिंसिपल फादर विबिन ने किया. एसडीओ ने कहा कि बच्चे को शिक्षा के साथ साथ अनुशासन अवश्य सीखना चाहिए.

प्रतिनिधि, बोआरीजोर प्रखंड के संत थॉमस स्कूल गोविंदपुर में इन्वेस्टीचर सेरोमनी का आयोजन किया गया. शुभारंभ महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरुण केसरी व स्कूल के प्रिंसिपल फादर विबिन ने किया. एसडीओ ने कहा कि बच्चे को शिक्षा के साथ साथ अनुशासन अवश्य सीखना चाहिए. अनुशासन ही महान बनाता है. स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन भी अच्छी तरह से बताया जाता है. खेलकूद में भी स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा दिखायी है. पिछले वर्ष के दसवीं के रिजल्ट में स्कूल के सभी बच्चे सफल होकर कीर्तिमान स्थापित किया था. नये सत्र के बच्चों को स्वागत करते हुए छात्र परिषद की औपचारिक स्थापना की गयी. बच्चों ने अनुशासित मार्च प्रस्तुत किया. स्कूल के एकता ऊर्जा एवं भावना को प्रदर्शित किया गया. नवनिर्वाचित हेड गर्ल, हेड बॉय, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं स्पोर्ट्स वॉइस कैप्टन को जिम्मेदारी व मूल्यों को पालन करने के लिए शपथ दिलायी गयी. शैक्षणिक टॉपर्स को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया. बच्चों को बताया कि एकाग्र होकर पढ़ाई करें. पढ़ाई के साथ- साथ अनुशासन का भी पालन करें. मौके पर प्रियंका, रूपक कुमार, रेनू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >