कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने किया जनसंपर्क

बहू नहीं, बल्कि बेटी समझकर क्षेत्र के लोग रहे सम्मान

महागामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया. इस क्रम में इटहरी, मसुरिया, कुमरडोय, धमड़ी, सुखाड़ी, फाजिल खुटहरि, मेघचातर, तरखरवा, देवनचक, मानगढ़, मैनाचक का भ्रमण किया. इस दौरान दीपिका ने कहा कि मैं यहां बहू बनकर आयी, मगर आपलोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव से आज तक बहू नहीं, बल्कि बेटी समझकर सम्मान दे रहे हैं. उसे मैं मरते दम तक नहीं भूल सकूंगी. मौके पर मो फिरोज, मो साबिर आलम, मो फैयाज, मो फारूक, शशांक शेखर सिन्हा, नरेंद्र शेखर आजाद, आत्मनाथ पांडेय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >