अंडर 16 मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में पहुंची गोड्डा टीम

27 अप्रैल को खेला जाएगा मैच

गोड्डा के गांधी मैदान में जेएससीए के तत्वावधान में चल रहे अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोड्डा वैन्यू में बुधवार को अंतिम मैच खेला गया. इसमें गोड्डा ने गिरिडीह को सात विकेट से पराजित कर अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली. आज की जीत के बाद गोड्डा टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गयी है. गिरिडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. किंतु हर्षित दुबे और राजा अंसारी की घातक गेंदबाजी के सामने 48 ओवर में सिर्फ 102 रन पर ऑल आउट गयी. कुमार दीपेश ने 18 रनों की पारी खेली. दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट प्राप्त किया. जवाब में गोड्डा की टीम ने सिर्फ 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया. गौरव यादव ने 41 रन, हर्षित दुबे ने नाबाद 33 रन एवं आदित्य सिंह ने नाबाद 25 रन की पारी खेली. लीग का अंतिम मैच कल देवघर में खेला जाएगा. कल के मैच के बाद इस ग्रुप से क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा. संभवत: गोड्डा की टीम का मुकाबला लोहरदग्गा अथवा रांची के बीच होगा. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्कोरर गजेंद्र कुमार द्वारा गोड्डा के हर्षित दुबे को ट्रॉफी एवं 5000 की नकद राशि प्रदान की गयी. जेएससीए के पर्यवेक्षक अजय यादव, अंपायर धर्मेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, स्कोरर गजेंद्र कुमार को संघ के अध्यक्ष एचएम बोदरा, उपाध्यक्ष अमित बोस, संयोजक संजीव कुमार कोषाध्यक्ष सनोज कुमार ने सम्मानित किया. इस अवसर पर मुकेश मंडल, अवधेश, ऋषि, विजय, सूरज, बबलू, प्रभु, आकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. क्वार्टर फाइनल मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >