घर में लगी आग से नकदी सहित लाखों का समान जला

अगरबत्ती की आग ने ही घर को चपेट में ले लिया

हनवारा में पूजा करने के दौरान अगरबत्ती की आग से घर जलकर राख हो गया. घर में रखा नकदी सहित अन्य समान भी जल गया. घर मालिक पिंटू भगत ने बताया कि शाम में पूजा के बाद उनकी पत्नी नीचे उतर गयी थी तथा अगरबत्ती जलाकर छोड़ दी थी. अगरबत्ती की आग ने ही घर को चपेट में ले लिया, जिसमें कपड़ा, अनाज आदि भी जलकर राख हो गया. घर में कपड़े के नीचे रखा तकरीबन एक लाख नकदी रुपये भी जल गया. पूजा के दौरान अगलगी की घटना में बहुत नुकसान हुआ है. आग पर किसी तरह काबू तो पाया गया, लेकिन काफी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >