नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई, मिठाई के साथ मनी खुशियां

पथरगामा में भाजपा संगठन पर्व कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को पथरगामा मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को कार्यभार संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में सशक्त समझ, दूरदृष्टि और निर्णायक नेतृत्व क्षमता के मार्गदर्शन में भाजपा परिवार और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जनसेवा के संकल्प को नयी ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी. मौके पर इंद्रजीत तिवारी, सुबोध साह, प्रभास प्रभाकर, दिलीप सिंह, संजीव केजरीवाल, रवि यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >