गझंडा रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की लापरवाही, रेल दुर्घटना टली

लोको पायलट की सतर्कता ने बचायी बड़ी घटना, ग्रामीणों में रोष

ललमटिया-कहलगांव एनटीपीसी रेल लाइन पर मंगलवार की रात रेल प्रशासन और गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आयी. गझंडा स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 9 पर गेटमैन की अनुपस्थिति के कारण फाटक खुला रह गया, जिससे भीषण रेल दुर्घटना होते-होते टल गयी. मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जब मालगाड़ी इस ट्रैक से गुजर रही थी, तब गझंडा क्रॉसिंग का फाटक खुला हुआ था. ट्रेन के लोको पायलट ने खतरे को भांपते हुए लगातार हॉर्न और सिग्नल दिये ताकि गेटमैन सतर्क हो और फाटक बंद कर दे. लेकिन बार-बार सिग्नल देने के बावजूद फाटक नहीं बंद हुआ. अंततः चालक को ट्रेन की रफ्तार अत्यंत धीमी करनी पड़ी, जिससे बड़ी दुर्घटना टली. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गझंडा क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन अक्सर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं. इस मार्ग पर कोयला लदी मालगाड़ियों का लगातार आवागमन होता है. फाटक खुला रहने से सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए हमेशा बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी मौखिक शिकायतें की गयी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. एक निवासी ने कहा कि यह सीधे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है. अगर ट्रेन चालक सावधान न होता, तो कई परिवार उजड़ सकते थे. ग्रामीणों ने एनटीपीसी रेल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह गेटमैन पर कड़ी कार्रवाई की जाये और क्रॉसिंग पर 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, ताकि भविष्य किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >