गोड्डा. सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय मखनी में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार यादव की सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया गया. प्रधानाध्यापक इंद्रदेव कुमार ने कहा कि श्री यादव ने अनुशासन, अनुभव और समर्पण से न केवल विद्यार्थियों को सही दिशा दी, बल्कि सहकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने रहे. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा काल का स्वाभाविक हिस्सा है, हालांकि उनके जाने से विद्यालय परिवार को भावनात्मक क्षति हुई है. समारोह में श्री यादव को माला पहनाकर तथा विदाई सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक गुंजन कुमार, चिंता कुमारी, निरंजन यादव, रूबी कुमारी, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.
मखनी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक को दी गयी विदाई
प्रधानाध्यापक इंद्रदेव कुमार ने कहा कि श्री यादव ने अनुशासन, अनुभव और समर्पण से न केवल विद्यार्थियों को सही दिशा दी, बल्कि सहकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने रहे.
