मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर सड़क मरम्मत कार्य शुरू

महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर परासी-मिर्जाचौकी मुख्य सड़क की मरम्मत शुरू, स्थानीय लोगों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत।

ठाकुरगंगटी. महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर परासी मोड़ से तेतरिया होते हुए मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन जानेवाली मुख्य सड़क की मरम्मत शुरू हो गयी है. मार्ग के महुआरा गांव में तीन स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब हो गयी थी. बारिश के दौरान जलजमाव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कई स्थान दुर्घटना की दृष्टि से भी खतरनाक बन गये थे. यह सड़क परासी मोड़ से तेतरिया होते हुए सीधे मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन को जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और बड़े वाहनों का परिचालन होता है. सड़क की जर्जर स्थिति और लोगों की परेशानी को लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था. इसके बाद बाद मंत्री ने मामले का संज्ञान लिया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कर आवागमन सुगम बनाने को कहा. महुआरा गांव के जलजमाव वाले स्थानों पर पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. इससे स्थानीय लोगों में खुशी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >