श्रीपुर बाजार दुर्गा मंदिर में सजाया गया भव्य पंडाल

बोआरीजोर में चैती दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

बोआरीजोर प्रखंड के श्रीपुर बाजार दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कुशल कारीगरों द्वारा आकर्षक और भव्य पंडाल सजाया गया है. पूजा समिति के अध्यक्ष जयकांत मिश्रा, सचिव कृष्णदेव भगत और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से भव्य पूजा का आयोजन किया गया है. कुशल कारीगरों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार गांव में पहली बार माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. साथ ही मां के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की भी पूजा विधि विधान के अनुसार की जाएगी. चैती दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. समिति का कहना है कि इस अवसर पर सभी ग्रामीण पूजा में भाग लेकर मां दुर्गा की विधिपूर्वक आराधना करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >