पोड़ैयाहाट बाजार में जलजमाव से त्राहिमाम, पांच साल से स्थायी समाधान का इंतजार

पोड़ैयाहाट बाजार में 5 साल से जलजमाव की समस्या गंभीर. नाली जाम, दुर्गंध और संक्रमण का खतरा. लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

पोड़ैयाहाट: मुख्य बाजार स्थित राजस्व कचहरी और सब्जी मंडी के समीप बरसात में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब पांच वर्षों से बरसात के मौसम में यहां पानी जमा होता है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर लोग

जलजमाव के कारण बाजार आने-जाने वाले लोगों, किसानों और ग्राहकों को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. राजस्व कचहरी आने वाले लोगों के अलावा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नाली जाम, दुर्गंध और संक्रमण का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार नाली जाम होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है. इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है.

एनएच का मामला बताकर जिम्मेदारी से बचने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क एनएच मार्ग होने के कारण पंचायत प्रतिनिधि इसे एनएच विभाग का मामला बताते हैं. वहीं एनएच विभाग की ओर से भी समस्या के समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

नाली निर्माण और जल निकासी की मांग

जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त लोकेश मिश्रा और बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू से नाली निर्माण कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में होने वाली इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi kumar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >