गोड्डा. बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना परिसर में बीडीओ दयानंद जायसवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं विभिन्न समुदायों के सदस्य शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद जायसवाल ने लोगों से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक एवं भड़काऊ वीडियो से सावधान रहें. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट अथवा वीडियो की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. उन्होंने नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर कानून हाथ में नहीं लेने की अपील करते हुए आपसी सौहार्द बनाये रखने पर जोर दिया. वहीं मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनायै रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. बैठक में सीओ हलधर सेठी, थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा समेत कई लोग उपस्थित थे.
बकरीद पर्व पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क : डीएसपी

बकरीद पर्व पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क : डीएसपी
Copied link
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद जायसवाल ने लोगों से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की.