पिकअप व बाइक की टक्कर से पहाड़िया युवक की मौत

सुंदरपहाडी थाना क्षेत्र में गोड��डा-सुंदरपहाडी मार्ग पर सलपतरा मोड़ के पास हादसा

गोड्डा. सुंदरपहाडी थाना क्षेत्र में गोड्डा-सुंदरपहाडी मार्ग पर सलपतरा मोड़ के पास पिकअप वैन व बाइक की टक्कर से पहाड़िया युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम जेम्स पहाड़िया उम्र 30 वर्ष है. युवक सिंदरी पंचायत के साफी गांव का रहनेवाला था. वह कहीं से लौट रहा था. चंदना होते हुए अपने गांव साफी जा रहा था. तभी पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक अपनी बाइक पर सवार था. घटना देर शाम की बतायी जाती है. पुलिस के द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है. वहीं मृतक जेम्स पहाड़िया के शव को खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने की तैयारी पुलिस कर रही थी. थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि मृतक बाइक पर अकेला था. घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >