दो बाइकों की टक्कर में तीन बाइक सवार घायल

ऑन ड्यूटी चिकित्सक अभिषेक सानू ने किया उपचार

गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग के मोहनपुर टिका टोला के समीप दो बाइकों के बीच टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक अभिषेक सानू द्वारा उपचार किया गया. घटना में गंभीर रूप से घायल अलाउद्दीन अंसारी को बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर रेफर किया गया. वहीं इकबाल अंसारी और सुजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अलाउद्दीन अंसारी (बसडीहा) और इकबाल अंसारी (डकैता) बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था, जबकि दूसरा बाइक सवार सुजीत कुमार बड़ा सिमडा निवासी सामने से आ रहा था. इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गयी. तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइकों को थाना ले आयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >