गोड्डा. जमनी पहाड़पुर गांव के केवट टोला के 65 वर्षीय धनंजय केवट पिता स्व फकीर केवट की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक रविवार की सुबह पोखर में नहाने गया था. पोखर केवट टोला के ठीक पीछे है. नहाने के दौरान ही केवट की डूबकर जान चली गयी. डूबने की जानकारी गांव के लोगों को दूसरे लोगों के द्वारा मिली. लोग जब तक बचाने का प्रयास करते. तब तक डूबकर धनंजय केवट की मौत हो चुकी थी, जिस समय घटना हुई, उस समय महिलाएं पोखर में नहा रही थी. पैर फिसल जाने के कारण केवट की जान चली गयी. तभी महिलाओं ने हो हंगामा किया. केवट टोला के लोगों के द्वारा ही पोखर से शव को बाहर निकाला गया. लोगों ने मुखिया को इसकी सूचना दी. मुखिया प्रतिनिधि मो मंजूर आलम ने मुफस्सिल थाना के पुलिस को सूचित किया. पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया. पंचनामा तैयार किया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
