मानसून धमाका इनाम में पाठकों को मिल रहे पुरस्कार, मुकेश चौधरी को मिला मिक्सर ग्राइंडर

प्रभात खबर अपने 'मानसून धमाका' अभियान के तहत पाठकों को लगातार पुरस्कार बांट रहा है. इस बार गोड्डा के मुकेश कुमार चौधरी को लकी ड्रॉ में मिक्सर ग्राइंडर मिला. प्रभात खबर अपने पाठकों को समय-समय पर ऐसे उपहार देकर सम्मानित करता रहता है.

गोड्डा : प्रभात खबर के मानसून धमाका इनाम के तहत पाठकों को लगातार पुरस्कार दिये जा रहे हैं. बुधवार को सदर प्रखंड के मोतिया गांव निवासी मुकेश कुमार चौधरी के नाम मिक्सर ग्राइंडर मिला. श्री चौधरी को यह पुरस्कार भाजपा के वरीय नेता राजेश कुमार झा के हाथों दिया गया.

सम्मान लेते राजीव कुमार | Prabhat Khabar Network

पाठकों को समय-समय पर उपहार देता है प्रभात खबर

इस दौरान राजेश कुमार झा ने कहा कि गांव हो या शहर, दूर-दराज से लेकर शहर तक प्रभात खबर के पाठकों की बड़ी तादाद है. प्रभात खबर अपने पाठकों को समय-समय पर उपहार भी देने का काम करता है. उन्होंने प्रभात खबर के डिजिटल न्यूज की भी सराहना की.

सात वर्षों से नियमित पाठक हैं मुकेश

पुरस्कार पाकर मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है. उन्होंने बताया कि वह सात वर्षों से प्रभात खबर के नियमित पाठक हैं. प्रभात खबर को उनके अलावा उनके परिवार के बड़े और छोटे भाई भी लगातार पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि सम्मान से उनका मन गदगद हो गया.

लहरी टोला के सैलून संचालक को भी मिला पुरस्कार

वहीं, शहर के लहरी टोला में सैलून संचालक राजेश ठाकुर को भी प्रभात खबर की ओर से पुरस्कार दिया गया. श्री ठाकुर के पुत्र राजीव ठाकुर पुरस्कार लेने प्रभात खबर पहुंचे. राजीव को प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ नीरज किशोर ने पुरस्कार दिया.

राजीव कुमार ने कहा कि वह प्रभात खबर पढ़कर अपने सामान्य ज्ञान की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं. शहर के स्कूल में पढ़ने वाले राजीव ने बताया कि उन्हें अखबार का गोड्डा पेज और खेल पेज काफी अच्छा लगता है.

इस दौरान प्रभात खबर की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >