अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक चालक को मारा धक्का, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

मोटरसाइकिल चालक बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र का निवासी

गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक भुस्का मुख्य मार्ग में भुस्का हाट के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल चालक को धक्का मार दिया. इसमें मोटरसाइकिल चालक बिहार भागलपुर जिला सनोखर थाना क्षेत्र के हुकमा निवासी पंकज साह (25) घायल हो गया. घायल को ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस मंगाया गया, जिससे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ सुशांत कुमार द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार करने के दौरान घायल युवक को सिर में गंभीर चोट होने के कारण गोड्डा रेफर कर दिया. घटना की जानकारी थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी को चलने पर थाना प्रभारी ने एसआइ विधानचंद्र पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा भेजा. एसआइ ने पहुंचने पर घायल युवक से घटना की जानकारी लेने पर युवक ने बताया कि हम भुस्का से घोरीचक की ओर जा रहे थे, इसी बीच तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का दिया और फरार हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है. घायल के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >