शिक्षकों को बच्चों के भविष्य संवारने का किया गया प्रेरित

बोआरीजोर में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीपीओ रमेश कुमार ने की. उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षक के हाथों में है, इसलिए सभी शिक्षक अपने दायित्व को ईमानदारी और निष्ठा से निभायें. बीपीओ ने कहा कि विद्यालय समय पर खोलना और बंद करना सुनिश्चित करें. बच्चों को मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार दिया जाना चाहिए. बच्चों एवं अभिभावकों के बैंक खाते शीघ्र कार्यालय में उपलब्ध कराये जायें, क्योंकि वर्ग तीन से 12 तक के बच्चों को पोशाक की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकन रिपोर्ट समय पर जमा करें तथा ई-विद्यावाहिनी एप के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति एवं पुस्तक वितरण की जानकारी सुनिश्चित करें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवश्यक रिपोर्ट भी जमा करें.

पर्यावरण संरक्षण एवं नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी

विद्यालयों में पौधा रोपण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. साथ ही नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन भी समय पर जमा करने को कहा गया. बीपीओ रमेश कुमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण के विषय में भी जागरूक किया जाना चाहिए. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख जशीनता हेंब्रम, बीआरपी राजेश कुमार, जूनियर इंजीनियर राजीव कनौजिया, प्रमोद कुमार, शमीम अंसारी, रेखा देवी सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >