गोड्डा को विकसित करने में डॉ दुबे का प्रयास राज्य के लिए आदर्श : सिंह

लखनऊ के सरोजनी नगर से विधायक भी पहुंचे कार्यक्रम में

गोड्डा सांसद सह प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के प्रचार व रोड शो में आये लखनऊ सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह का सभी कार्यकर्ताओं से परिचय कराया गया. डॉ दुबे ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने में उनका बड़ा योगदान है. भाजपा में आने से पहले श्री सिंह इडी के बड़े पदाधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं. बताते चले कि मधु कोड़ा व एनोस एक्का के खिलाफ श्री सिंह द्वारा ही कार्रवाई की गयी थी. श्री सिंह ने कहा कि गोड्डा को विकसित करने में डॉ दुबे का प्रयास राज्य के लिए आदर्श है. गोड्डा को देखकर यह नहीं लगता है कि हम छोटे से शहर में आ गये हैं. यहां की लंबी-चौड़ी सड़कें भाजपा से ही संभव है. कहा कि श्री दुबे इस बार यहां के लोगों को छूटे हुए सारी समस्याओं को पूरा करने का काम करेंगे. इस दौरान श्री सिंह के साथ विधायक अमित मंडल, अशोक भगत, राजेश उपाध्याय, दिलीप सिंह, सियाराम भगत, मीना दुबे आदि साथ थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >