रांची भाग रहा था मिनी गन फैक्टरी संचालक, बोकारो पुलिस ने बेरियर के पास पकड़ा

16 सितंबर से फरार मिनी गन फैक्टरी संचालक पवन कुमार तुरी को बोकारो पुलिस ने रांची भागने के क्रम में बेरियर के पास दबोचा. देखें गिरफ्तारी की पूरी कहानी.

संवाददाता, गोड्डा. महागमा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव से 16 सितंबर को गिरफ्तारी के डर से फरार मिनी गन फैक्टरी संचालक पवन कुमार तुरी को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी सामने आयी है. सूत्रों के मुताबिक बोकारो एसीपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर बोकारो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन कुमार तुरी को रांची भागने के क्रम में बेरियर के समीप गिरफ्तार किया और गोड्डा भेज दिया.

रांची भागने के दौरान बोकारो पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक पवन कुमार तुरी अपनी कार से गोड्डा से रांची के लिए निकला था. इसी दौरान बोकारो की पुलिस उसकी रेकी कर रही थी. देर रात बेरियर के समीप पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गोड्डा भेज दिया.

मिनी गन फैक्टरी में संयुक्त छापेमारी की बात

सूत्रों के अनुसार, मिनी गन फैक्टरी में बिहार एसटीएफ और गोड्डा पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गयी थी. इसके बाद पवन कुमार तुरी के फरार होने की बात सामने आयी.

गोड्डा पुलिस ने अब तक नहीं दी आधिकारिक जानकारी

हालांकि, पवन कुमार तुरी की गिरफ्तारी को लेकर गोड्डा पुलिस की ओर से अब तक मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी है. गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल गिरफ्तारी की जानकारी सूत्रों के हवाले से ही सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirabh kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >