अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

महिला समाज 15 मार्च को महिला दिवस मनाने के लिए निकालेगा विशाल जुलूस

ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में झारखंड राज्य महिला समाज के बैनर तले महिलाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता महिला समाज की अध्यक्ष मालती मुर्मू ने की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. हालांकि, होली पर्व के कारण महिला समाज द्वारा महिला दिवस 8 मार्च के बजाय 15 मार्च को मनाया जाएगा. महिला समाज की सचिव निहारिका कुमारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के हक और अधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही, यूनियन कार्यालय से सिदो-कान्हू चौक तक विशाल जुलूस निकालकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा. बैठक में संरक्षक राम जी साह, बाबूलाल किस्कू, अग्नेश मरांडी, सलोनी मुर्मू, मंजू देवी, सुशीला मरांडी, एलेन मुर्मू, सुशीला सोरेन, शांति सोरेन सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं. इस बैठक में महिलाओं के अधिकारों और समानता को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >