महागामा के भांजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने महागामा में गश्ती के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा. तलाशी में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए. दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में.

प्रतिनिधि, महागामा. महागामा थाना क्षेत्र के भांजपुर गांव स्थित पुलिया के पास पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भांजपुर निवासी मिथुन कुमार और दर्शन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस को देखकर भागने लगे दोनों संदिग्ध

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और विभिन्न वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष छापेमारी एवं रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीती रात करीब 12:40 बजे पुलिस टीम ने भांजपुर गांव स्थित पुल के पास दो संदिग्ध युवकों को बैठे देखा. पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

मिथुन के पास से कट्टा, दर्शन के पास मिला कारतूस

तलाशी के दौरान मिथुन कुमार के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. वहीं, दूसरे आरोपी दर्शन कुमार के पास से भी एक जिंदा कारतूस मिला. पुलिस ने देसी कट्टा जब्त कर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश्वर उरांव, सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर मरांडी, निर्मल कुमार पांडे सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >