कसबा मदरसा प्रकरण की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने महागामा थाना क्षेत्र के कसबा गांव स्थित उम्मुल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसे में हाल ही में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत की घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री से इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे आमजन के बीच असमंजस और आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि मंत्री श्रीमती पांडेय ने घटना के दिन ही एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट कर मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठायी थी. उनके इस सक्रिय हस्तक्षेप से क्षेत्रवासियों के बीच न्याय की उम्मीद जगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >