गोड्डा में फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार,मनमोहक श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन

गोड्डा के श्री दादी श्याम मंदिर में खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ. भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

संवाददाता, गोड्डा. शहर के श्री दादी श्याम मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया. फूलों और आकर्षक सजावट से बाबा का दरबार सजाया गया, जिसके अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. भक्तों ने बाबा के भव्य श्रृंगार के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

श्रीमद्भागवत कथा में संस्कार और धर्म का संदेश

मंदिर परिसर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भी शुभारंभ हुआ. कथा के प्रथम दिन कथा वाचक गोविंद शरण महाराज ने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के संस्कार, मर्यादा और आचार-विचार से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने घर की मर्यादा और शयनकक्ष की निजता से संबंधित धर्मग्रंथों में वर्णित नियमों की भी चर्चा की.

कथा के दौरान महाराज ने राजा युधिष्ठिर द्वारा हस्तिनापुर का राज्य अपने पौत्र परीक्षित जी को सौंपकर स्वर्गारोहण के लिए प्रस्थान करने का प्रसंग सुनाया. उन्होंने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, कर्तव्य, त्याग और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया.

जजमान ने किया विधिवत पूजन

कथा के जजमान प्रीतम गाडिया एवं श्वेता गाडिया ने गौरी-गणेश सहित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया.

वहीं, प्रीतम गाडिया के जन्मोत्सव के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. सभी ने उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

कार्यक्रम में दादी श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण टेकरीवाल, सचिव मुकेश गाडिया, अंकित गाडिया, पीयूष खेमानी, दीपक बजाज, सरिता टेकरीवाल, कुसुम टेकरीवाल एवं अन्नपूर्णा देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >