वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर बढ़ेगा उत्पादन : बीडीओ

अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं व अनुदान संबंधी सुविधाओं की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी गयी उन्नत खेती की जानकारी प्रतिनिधि, महागामा महागामा कृषि कार्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बीडीओ सोनाराम हांसदा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, एग्री क्लिनिक सेंटर के प्रखंड समन्वयक कुंदन कुमार, कृषक मित्र व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे. कार्यशाला के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, समय पर बुआई, गुणवत्तायुक्त बीज के उपयोग, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं व अनुदान संबंधी सुविधाओं की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कार्यशाला में बीडीओ सोनाराम हांसदा ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर उत्पादन में वृद्धि होगी. किसानों की आय बढ़ेगी. वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा कार्यशाला को उपयोगी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >