नहाय-खाय के साथ करम पर्व की तैयारी, जावा डाली सजाकर पूजा में जुटीं बच्चियां

हनवारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करम पूजा की तैयारियां नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई हैं. बच्चियों और महिलाओं ने उत्साह के साथ जावा डाली सजाकर पूजा-अर्चना की. यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और परिवार की खुशहाली से जुड़ा है.

प्रतिनिधि, हनवारा : महागामा प्रखंड के हनवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को नहाय-खाय के साथ करम पूजा की तैयारियां शुरू हो गयीं. करम पर्व को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल है. पर्व की परंपरा के अनुसार बच्चियों एवं महिलाओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और घरों में पवित्र स्थान पर जावा डाली रखकर करम पूजा की शुरुआत की.

गीत गाते हुए जुटीं बच्चियां

करम पूजा को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल देखने को मिला. बच्चियों ने समूह बनाकर जौ का डाला तैयार किया और उसे पूजा स्थल पर रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया. कई स्थानों पर बच्चियां पारंपरिक गीत गाते हुए करम पर्व की तैयारियों में जुटी रहीं. घरों में भी पर्व को लेकर साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियां की गयीं.

भाई-बहन के स्नेह का पर्व

ग्रामीणों ने बताया कि करम पूजा भाई-बहन के स्नेह, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है. अवसर पर विशेष रूप से बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना करती हैं. पर्व के दौरान करम देव की पूजा की जाती है तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है.

शाम को होंगे पारंपरिक कार्यक्रम

हनवारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करम पर्व को लेकर बच्चियों में खासा उत्साह है. शाम के समय पूजा स्थल पर एकत्र होकर गीत-संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.

ग्रामीणों का कहना है कि करम पूजा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >