फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर किया गया जागरूक

छात्रों को दी गयी दवा सेवन व स्वच्छता की जानकारी

महागामा प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय डलावर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमडीए-आईडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. एमपीडब्ल्यू मुकेश कुमार ने छात्रों व शिक्षकों को बताया कि यह अभियान 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान छात्रों को फाइलेरिया से बचाव संबंधी वीडियो दिखाए गए और दवा सेवन के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने के महत्व पर भी बल दिया गया. छात्रों से अपील की गयी कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार व पड़ोसियों तक पहुंचाएं और दवा का सेवन अवश्य करें, जिससे यह रोग जड़ से समाप्त हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >