सरकारी जमीन पर कब्जा जमानेवाले लोगों को करें चिह्नित : सीओ

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सीओ कोकिला कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान व मांझी हड़ाम की बैठक आयोजित की गयी. इसमें अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा के ग्राम प्रधान मौजूद थे. इस दौरान बैठक में सीओ कोकिला कुमारी ने सभी ग्राम प्रधानों को मालगुजारी राजस्व का रशीद काटने का निर्देश दिया.

पथरगामा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सीओ कोकिला कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान व मांझी हड़ाम की बैठक आयोजित की गयी. इसमें अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा के ग्राम प्रधान मौजूद थे. इस दौरान बैठक में सीओ कोकिला कुमारी ने सभी ग्राम प्रधानों को मालगुजारी राजस्व का रशीद काटने का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण अगर कोई व्यक्ति करता हे, तो चिह्नित कर इसकी सूचना अविलंब अंचल कार्यालय को दें. ताकि अवैध कब्जा हटाया जा सके. उन्होंने गैर मजरुआ, परती कदीम एवं गोचर जमीन से संबंधित चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने सरकारी जमीन का दस्तावेज ग्राम प्रधान को जमा करने का निर्देश दिया. ग्राम प्रधानों को पंजी टू के संधारण के दौरान राजस्व कर्मचारी से जांच कराने की बात कही. जोगमांझी, नायकी आदि की चर्चा करते हुए कई दिशा निर्देश दिया. कहा कि जोगमांझी, नायकी की कोई समस्या है तो अंचल कार्यालय के माध्यम से उनका समाधान कराना है. आदिवासी गांवों में यदि जमीन संबंधित विवाद चल रहा है तो इसकी पूरी जानकारी लेकर अवगत करायें. ताकि विवाद को खत्म कराया जा सके. मौके पर दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधान, मांझी हड़ाम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >