आपदा. सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत स्थित फुदन टोला की घटना 19 होनेवाली थी भतीजी की शादी, अगलगी से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत अंतर्गत फुदन टोला में शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते शहीजुद्दीन अंसारी का घर जल कर राख हो गया. घटना में लगभग तीन लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी है. ग्रामीणों ने चापानल व कुएं के पानी लोकर आगू पा काबू पा लिया. वरना कई और घर आग की चपेट में आ जाते. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. घर में रखे 70 नकद, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, सोने-चांदी के जेवरात, चावल-गेहूं, कपड़े समेत सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गये. शहीजुद्दीन अंसारी ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी भतीजी की शादी थी. महीनों से कपड़े, जेवर और पैसे जुटाये थे. लेकिन अगलगी की घटना ने परिवार की उम्मीदों पर पानी फिर गया. शादी के लिए खरीदे गये सामान रख में तब्दील हो गये हैं. हालांकि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग तो बुझायी. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. जरूरी समान को जलने से बचाया नहीं जा सका. अगजनी की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इस बाबत मदद की गुहार लगायी है. आगजनी की घटना के बाद टोले के लोग भी वहां जमा हो गये. परिजनों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
