प्रतिनिधि, गोड्डा. गोड्डा जिला प्रशासन ने गुरुवार को सरकंडा चौक स्थित होपवेल अस्पताल को सील कर दिया. उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित सदर अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया.
अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया एसडीएम बैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा और गोड्डा सदर सीओ हलधर सेठी की मौजूदगी में पूरी की गयी.
16 जून को इलाज के दौरान हुई थी संजीव कुमार लू की मौत
पथरगामा थाना क्षेत्र के कमलडीहा निवासी संजीव कुमार लू की 16 जून 2026 की सुबह इलाज के दौरान होपवेल अस्पताल में मौत हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के भाई ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने और समय पर उचित चिकित्सीय व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया था.
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने गठित की जांच टीम
घटना और परिजनों के आरोपों से संबंधित खबर को 'प्रभात खबर' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन किया था.
जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल सील
जांच टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी. रिपोर्ट में अनियमितताओं और लापरवाही का उल्लेख किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने होपवेल अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की.
सभी मरीजों को सदर अस्पताल भेजा गया
अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित सदर अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया पूरी की गयी.
