गोड्डा में जाम से हलकान रहे लोग

शहर के न्यू मार्केट से लेकर हटिया चौक समेत कारगिल चौक पर जगह-जगह जाम लग गया

गोड्डा. धनतेरस को लेकर जाम से शहर के लोग हलकान रहे. पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. शहर के न्यू मार्केट से लेकर हटिया चौक समेत कारगिल चौक पर जगह-जगह जाम लग गया. लोग जहां-तहां बाइक को खडा कर बाजार में धनतेरस की खरीदारी कर रहे थे. इसको लेकर मार्ग पर घंटों जाम में वाहन फंसे रहे. हालांकि जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस की तैनाती विभिन्न स्थानों पर की गयी थी. लेकिन पुलिस की तैयारी भी जाम से निजात नहीं दिला सकी और भी दिन भर लोग जिला प्रशासन को इसके लिये कोसते रहे. मालूम हो कि पूरे दिन धनतेरस की खरीदारी बाजार में जोरो से रही. धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक व बर्तनों की खरीद में लगे रहे. इस दौरान शहर के चौक-चौराहों पर जगह के फुटपाथ वाले स्थल पर फुटकर दुकानें लगायी गयी. दूसरी ओर इससे छुटकारा दिलाने के लिए डीटीओ की ओर से कारगिल चौक पर जांच अभियान चलाया गया. जहां-तहां खड़े वाहनों का चालान भी काटा गया. हालांकि इसके बाद भी हालत ज्यों की त्यों बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >