अध्यक्ष पद के लिए अब केवल पुरुष उम्मीदवार, दो ने लिया नाम वापस

गोड्डा नगर परिषद चुनाव. अध्यक्ष पद के लिए महिलाओं का प्रतिनिधित्व समाप्त, 84 वार्ड प्रत्याशी मैदान में

नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोड्डा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अब कुल 11 उम्मीदवार ही मैदान में हैं. वहीं शहर के 21 वार्डों के लिए कुल 84 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी. इस दिन अध्यक्ष पद के कुल 13 उम्मीदवारों में से दो ने अपना नाम वापस ले लिया. नाम वापसी करने वालों में अंजुम अख्तर और सोनी परवीन शामिल हैं. इन नाम वापसी के बाद अब गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं बची है. चुनाव में महिला प्रत्याशी नहीं होने की बात से शहर में चर्चा का विषय बन गया है. अध्यक्ष पद के लिए मैदान में मौजूद पुरुष उम्मीदवारों में जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार साह, सुशील रमानी, नरेंद्र कुमार नारायण, प्रभु दयाल पंडित, कामरान असर्फी, प्रखर कुमार, विनोद कुमार, अनिल साह, विशाल कुमार मंडल और मो. मुस्तकीम शामिल हैं.

वार्डवार उम्मीदवारों की स्थिति

शहर के सभी 21 वार्डों में विभिन्न उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई. नाम वापसी के बाद कुल 84 उम्मीदवार मैदान में हैं. वार्ड 01 से सुधा भारती, अंकिता कुमारी, नैना झा, सोनी देवी, रूबी बेगम, संगीता कुमारी, संजुला कुमारी झा, वार्ड 02 से बबीता सिंह, चंदा देवी, सुनीता कुमारी, पूरन साह, धनंजय सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, राजकुमार सिंह, सौरभ पाराशर, वार्ड 03 से अविनाश कुमार, गुणानंद झा, संतोष कुमार, वार्ड 04 से रेणुका देवी, राजकुमारी देवी, उषा कुमारी, वार्ड 05 से इरशाद आलम, अर्चना कुमारी, तालिब हुसैन, आलोक कुमार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड 06 से प्रीतम कुमार गाड़िया, उदय नारायण जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, वीणा कुमारी, वार्ड 07 से पूजा कुमारी (निर्विरोध निर्वाचित), वार्ड 08 से तारिणी पंडित, पिंकी देवी, कुणाल सिंह, वार्ड 09 से सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, कविता देवी, वार्ड 10 से रूबी जायसवाल, अन्नु देवी, अंजु देवी, वार्ड 11 से उषा देवी, अफाज आलम, दीपक कुमार साह, अमित कुमार मंडल, रविरंजन दास, शमशाद आलम, सुबोध कुमार मंडल, वार्ड 12 से सीमा सहाय, खुशबू देवी, वार्ड 13 से मुकेश कुमार, राहुल कुमार साहा, प्रियंका सिन्हा, विष्णु कुमार मंडल, मुकेश कुमार राज, वार्ड 14 से निरंजन कुमार दास, साहिल मेहरा, राजेश मिर्धा, वार्ड 15 से सैमुएल हांसदा, कमली मूर्मू, मुन्ना हांसदा, वार्ड 16 से तमन्ना परवीन, मो. इदरीश, मो. फिरदौस, अंजुम नाज, मो. सरफराज अंसारी, जुबैर अंसारी, वार्ड 17 से मो. कासीम, मो. असलम परवेज, मो. एहसानुल हक, मो. शमशेर, मो. अफजल अंसारी, मुन्नी खातून, वार्ड 18 से बीबी शबनम परवीन, मल्लिका खातुन, सलमा आगा, वार्ड 19 से सकीला बीबी, तराना खातून, वार्ड 20 से पूजा कुमारी, लता कुमारी, शाहीना परवीन, हजरून खातून, वार्ड 21 से शुभम कुमार, वेद प्रकाश ठाकुर, रीना कुमारी चुनाव मैदान में हैं. विशेष बात यह है कि वार्ड 07 की पूजा कुमारी निर्विरोध चुनी गयी है, जबकि अन्य वार्डों में कड़ी टक्कर बनी हुई है.

महागामा नगर पंचायत चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में, 101 वार्ड प्रत्याशी होंगे मुकाबले में

महागामा अनुमंडल के अंतर्गत पहली बार होने जा रहे नगर पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं शहर के 17 वार्डों के लिए कुल 101 उम्मीदवारों का फैसला जनता करेगी. महागामा के छोटे नगर पंचायत में इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नामांकन भरे हैं. विभिन्न वार्डों से अपनी उम्मीदवारी तय करने वाले प्रत्याशियों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि स्थानीय लोग चुनाव में सक्रिय भागीदारी दिखाएंगे. पहली बार नगर पंचायत के गठन के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर जनता में उत्साह और जोश नजर आ रहा है.

अध्यक्ष पद के लिए अंतिम सूची

महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब मैदान में 12 उम्मीदवार शामिल हैं. उनमें चुन्नू कुमार मड़ैया, दुर्गा सोरेन, जितेंद्र हेंब्रम, पुष्पा मरांडी, प्रबोध सोरेन, मनोहर मरांडी, मेरी किरण टुडू, राकेश सोरेन, लखीराम मरांडी, सागर सोरेन, सूरज बेसरा, हेमवती मुर्मू शामिल हैं. चुनाव में इन सभी उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >