विकास की रफ्तार बनाये रखने के लिए डॉ निशिकांत दुबे को दें वोट : अमित मंडल

गोड्डा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

गोड्डा सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में विधायक अमित मंडल ने प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के क्रम में विधायक द्वारा चिलकारा महतो टोला पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. इस दौरान विकास की रफ्तार बनाये रखने के लिए ग्रामीणों से एक बार फिर सांसद डॉ दुबे को वोट करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने की अपील की. इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बारी-बारी से गिनाया. कहा कि आनेवाले समय में जो विकास कार्य अधूरे रह गये हैं, उसे पूरा किया जाएगा. मोदी सरकार देश को महाशक्ति बनाने में जुटा हुआ है. मोदी जी को पुनः सत्ता में लाने के लिए भरपूर मतदान करें. जनता ने जो विश्वास मोदी जी पर बनाये रखा है, उसे पूरा करने के लिए भाजपा संकल्पित है. मौके पर रंजीत टेकरीवाल, संतोष महतो समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

पोड़ैयाहाट पहुंचे भाजपा विस प्रभारी सुनील पांडेय, कार्यकर्ताओं को दिये टिप्स

पलामू से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील पांडेय पोड़ैयाहाट भाजपा प्रखंड कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. लोकसभा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उनके द्वारा प्रमुख कार्यकर्ताओं से पंचायतवार चुनाव प्रचार को लेकर टिप्स दिया गया. कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी नहीं हैं. फिर से देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, डबलू भगत, मुखिया लडडू भगत, चुंड़ा मरांडी, सुशील टुडू, सुभाष यादव, संतोष भगत, गजाधर सिंह, विकास मोदी, छेदी राउत, अशोक दे, बिमंत साह, विनोद भगत, सूरज दत्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >