जेएनवी के कक्षा छह में नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

ऑनलाइन निःशुल्क आवेदन की सुविधा उपलब्ध

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ललमटिया के प्राचार्य महेंद्र राम ने जानकारी दी है कि सत्र 2026-27 में कक्षा छह में नामांकन हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गयी है. इच्छुक अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्राचार्य ने बताया कि इस चयन परीक्षा में आवेदन वही छात्र-छात्राएं कर सकते हैं जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2025-26) में गोड्डा जिले के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >