इसीएल कर्मी के निधन से परियोजना क्षेत्र में शोक की लहर

परिजनों को पूर्व विधायक व यूनियन नेताओं ने दी सांत्वना

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के डोजर क्षेत्र में कार्यरत ईसीएल कर्मी जोहन हांसदा (46 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे परियोजना क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी. मृतक अपने घर डकैता गांव में था. बुधवार देर शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद परिजनों ने ललमटिया डकैता के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम एवं एटक यूनियन के सचिव रामजी साह मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि जोहन हांसदा मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी से मिलजुल कर कार्य करते थे. उनका अचानक निधन होने से क्षेत्र के लोग काफी व्यथित हैं. पूर्व विधायक एवं यूनियन नेता ने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >