गोड्डा न्यू मार्केट के ऑप्टिकल दुकान में लगी आग, धुआं-लपटें देख मची अफरा-तफरी

गोड्डा के न्यू मार्केट स्थित ऑप्टिकल दुकान में रविवार रात भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. दुकान मालिक को लाखों के नुकसान का अनुमान है. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

प्रतिनिधि, गोड्डा : शहर के न्यू मार्केट स्थित गोड्डा ऑप्टिकल दुकान में रविवार की रात अचानक आग लग गयी. दुकान से आग की लपटें और धुआं निकलते देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.

आगलगी की घटना के बाद के आग पर काबू पाते | Prabhat Khabar Network

दुकान संचालक को नुकसान की बात

आग की घटना में दुकान संचालक मो. मोजाहिद को काफी नुकसान होने की बात बतायी जा रही है. दुकान में रखे सामान के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है. हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग

दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही घटना में हुए नुकसान की सही जानकारी सामने आ सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >