कृषक मित्रों की बैठक में प्लॉट सर्वे और किसान समृद्धि योजना पर जोर

कृषि में आधुनिक तकनीक अपनाने और किसानों को सही दिशा देने पर बल

बोआरीजोर प्रखंड के कृषि कार्यालय में मंगलवार को कृषक मित्रों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीटीएम सुनील कुमार ने की. उन्होंने प्रखंड के सभी गांवों में ऑनलाइन प्लॉट सर्वे कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये. सुनील कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 1 लाख 34 हजार 143 प्लॉट का सर्वे किया जाना है, जिसे जल्द से जल्द समाप्त कर रिपोर्ट जमा करनी होगी. बीटीएम ने कृषक मित्रों को किसान समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र किसान के लिए महत्वपूर्ण अंग होते हैं जो आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को अवगत कराते हैं. उन्होंने कृषक मित्रों से अपने कार्य को दायित्वपूर्वक करने और अधिक से अधिक किसानों तक सही जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया. बैठक में रोदन राय, कुर्बान अंसारी, कुंवर हांसदा, लालचंद सोरेन, नसीम अहमद अंसारी, कृष्णा माल, रामलाल हसदा, राजेंद्र पंडित, रोहित कुंवर, चंद्रदेव मालतो, मनोज सोरेन, मनीष यादव, रमेश मरांडी, अजय मंडल, विपिन मंडल और नवीन हेंब्रम सहित कई कृषक मित्र उपस्थित थे. इस प्रकार की बैठकों से कृषि विकास को नई दिशा मिलती है और किसानों की समृद्धि की राह सुगम होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >