सीएमपीएफ से जुड़ी परेशानियों पर हुई चर्चा, देवघर से पहुंचे सहायक आयुक्त

ईसीएल की पहल. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित

राजमहल कोल परियोजना के राजमहल हाउस में सेवानिवृत्त ईसीएल कर्मचारियों की सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक ईसीएल के प्रयास-2 अभियान के तहत आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सीएमपीएफ, देवघर के सहायक आयुक्त शंकरानंद प्रसाद ने की. बैठक में परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक ने सहायक आयुक्त को बुके देकर सम्मानित किया. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्याओं जैसे बैंक खाता संबंधित त्रुटियां, आधार कार्ड में सुधार, नाम की अशुद्धियां आदि को लेकर गहन चर्चा की गयी. सहायक आयुक्त ने बताया कि लंबित मामलों के समाधान हेतु सभी संबंधित विभागों और कर्मचारियों के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा, ताकि समाधान समयबद्ध और प्रभावी हो सके. उन्होंने परियोजना पदाधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बीच निरंतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया. मौके पर अरुण सिंह, करुणेश्वर दास, प्रणव कुमार, कृष्णा मिश्रा, डॉ. राधेश्याम चौधरी, मनोज कुमार, अर्जुन महतो सहित कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >