बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत, किसानों में खुशी

बारिश एवं हवा के कारण बिजली की आंख-मिचौली जारी

पोड़ैयाहाट प्रखंड में सोमवार दोपहर बाद तेज गर्जन के साथ हुई बारिश से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे. भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया. उमस भरी गर्मी एवं तापमान में वृद्धि से लोग परेशानी में थे. लोग अपने-अपने घरों में दुबक कर रहने के लिए मजबूर थे. इस बारिश के बाद पशु-पक्षियों को भी राहत मिली है. इस बारिश से किसानों में अब आस जगने लगी है कि अब समय समय पर बारिश होगी. खरीफ की खेती के हल-बैल तैयार कर रहे हैं. वहीं खेतों में बिचड़ा डालने के लिए तैयारी में जुट गये हैं. बारिश एवं हवा के कारण बिजली की आंख-मिचौली जारी है. बिजली कटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. किसान बाबूश्वर हेंब्रम, प्रमोद महतो आदि ने बताया कि बारिश होने से अब किसानों धान का बीज तैयार करेंगे. यदि मिट्टी ठीक से तैयार हो जाता है तो बीज भी अच्छा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >