गांधी मैदान में चल रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच प्रतिनिधि, गोड्डा गांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ के मेजबानी व जेएससीए के तत्वावधान में चल रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ने पांच विकेट से सिमडेगा को हरा दिया है. डीसीए कोषाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि टॉस जीत कर पहले खेलने उतरी सिमडेगा की टीम ने 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 68 रन बनाया. बल्लेबाजी करने उतरी बोकारो टीम ने 24.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 69 रन बना लिया. मैच में बल्लेबाज अर्जुन कुमार ने 31 गेंद में 17 रन तथा मयंक भारती ने 16 रन की पारी खेली, जबकि बोकारो के बल्लेबाज प्रत्युष विधु ने 61 गेंद में 36 रन तथा जयप्रकाश ने 25 गेंद में 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली है. वहीं, गेंदबाज प्रियांशु सिंह ने तीन विकेट, शिवम कुमार ने दो विकेट, मयंक ने एक विकेट, अर्जुन ने एक विकेट हासिल किया. मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लाइजनिंग ऑफिसर अजीत भास्कर सिंह ने प्रियांशु सिंह को 5000 नकद एवं ट्रॉफी दिया. गोड्डा क्रिकेट संघ के प्रयास की सराहना की. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष ऑब्जर्वर इब्ने हसन, निर्णायक ओपी राय व कांजीलाल तथा स्कोरर ज्ञान रंजन के अलावा आयोजन सदस्यों में संजीव कुमार मुन्ना, सनोज कुमार, उद्धघोषक किरमान अंसारी, मुकेश मंडल, अंजन कुमार, अवधेश कुमार अब्बू, राहुल कुमार, संजीव कुमार पकोड़ी, मुकेश मोदी, प्रभु, सनम, तौसीफ, सूरज, वीरेंद्र, विजय, ऋषि, सिंधु, चिकू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
