ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता के विरोध में किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हुए निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी

पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत लीलादह पंचायत के जलगो और दुधीयाबारी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बन रही सड़क में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गयी. उन्होंने बताया कि पहले से बनी सड़क पर अलकतरा या तेल का छिड़काव नहीं किया गया, मेटल ठीक से व्यवस्थित नहीं किया गया और सड़क निर्माण कार्य जल्दबाजी में पूर्ण कर दिया गया. ग्रामीण वीरेंद्र यादव ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जब ठेकेदार से सड़क निर्माण की स्थिति पूछी गयी, तो उन्होंने टाल-मटोल जवाब दिया और केस में फंसा देने की धमकी देकर कार्य पूरा कर दिया. निर्माण के कुछ ही दिन बाद सड़क की स्थिति खस्ता होने लगी है और सड़क का एक हिस्सा उखड़ने लगा है. ग्रामीण सुरेंद्र यादव ने जिला प्रशासन से मांग किया कि नवनिर्मित सड़क की जांच कर इसे चुस्त-दुरुस्त किया जाये, ताकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ लोगों तक सही रूप में पहुंचे. इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू भी ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है. सड़क निर्माण में भारी अनियमितता हुई है और प्राक्कलन पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी.

क्या कहते है जेइ

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है. हालांकि कहीं-कहीं कुछ त्रुटियाँ हो सकती हैं, लेकिन हम केवल ग्रामीणों की बातों पर आधारित नहीं होकर काम करेंगे.

-अरविंद कुमार, जूनियर इंजीनियर, ग्रामीण कार्य विभाग, पोड़ैयाहाटB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >