बाबा साहब का सबसे बड़ा फॉलोवर, क्षेत्र में सामाजिक न्याय के साथ किया विकास : डॉ निशिकांत

मधुवन विवाह भवन में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में दलित सम्मेलन का आयोजन

गोड्डा. गोड्डा से एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के समर्थन में मधुवन विवाह भवन में दलित सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति संघर्ष मोर्चा आलोक पासवान व छात्र नेता सह दलित समन्वय समिति रितेश कुमार दास ने किया. मुख्य अतिथि पीरपैंती विधायक इ ललन कुमार व देवघर के प्रो सत्यम कुमार मेहरा, संतोष दुबे आदि थे. दलित सम्मेलन के दौरान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की मौजूदगी में एक स्वर से सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से विकास व सामाजिक न्याय के मुद्दे पर मोदी व प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे का समर्थन किया. डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी कि बाबा साहब के सपनों का भारत बने. अपनी सहभागिता निभाने में सफल रहूं. श्री दुबे ने कहा कि मैं बाबा साहेब का सबसे बड़ा फॉलोवर हूं, उनकी प्रेरणा से ही लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय के साथ विकास किया हूं. हमारे कार्य से हर वर्ग के लोगों का लाभ मिल रहा है. बाबा साहब ने देश में जिस तरह से सामाजिक न्याय के तहत दलित व पिछड़ों को आगे लाने का सपना देखा था, उसे मोदी जी ने पूरा करने में लगे हैं. बाबा साहब ने देश में छुआ छूत को मिटाने के लिए ही लगातार प्रयास किया, उनके अंदर जो दर्द था, उसे लेकर कानून में आरक्षण को शामिल कर सभी को एक समान स्थिति में देखना चाहते थे. वे मानते थे कि जब सभी समान रूप से मजबूत हो जायेंगे, तो जात-पात छुआछूत समाज से पूरी तरह से मिट जायेगा. बाबा साहेब ने भी धर्म परिवर्तन करनेवाले को आरक्षण से दूर रखने की बात की थी, उनके अंदर हिंदुत्व की भावना जागृत थी. श्री दुबे ने कहा कि समाज के लोगों के लिए उनके लिए जो भी प्रयास होगा, उसे पूरा करने का काम करेंगे. जिला मुख्यालय में आंबेडकर भवन बनाने की उठी मांग इस दौरान अनुसूचित जाति समाज के सभी वरिष्ठजनों ने गोड्डा जिला मुख्यालय में आंबेडकर भवन के निर्माण की मांग की, जिसे सांसद डॉ दुबे ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. कहा कि आपलोगों की मांग व्यर्थ नहीं जायेगी. पीरपैंती विधायक इ ललन पासवान ने सांसद से आग्रह किया कि लोकसभा में जाकर पूरे देश के सभी जिला मुख्यालय में आंबेडकर भावन का निर्माण की मांग रखें. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दलित नेता, छात्र नेता, अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता व महिला, पुरुष व नौजवान मौजूद थे. कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन पासवान, इंद्रदेव रविदास, कैलाश कुमार दास, पूर्व मुखिया कौड़ी बहियार रामकृष्ण दास, छात्र नेता राहुल रविदास, दलित नेता सुमित दास, हरेराम आंबेडकर, हंसडीहा से आये सिंटू दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >