संवेदक की मनमानी पर बीडीओ ने जतायी चिंता, उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश

फुलबड़िया पंचायत में एफसीआई गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री का मामला

फुलबड़िया पंचायत के समदा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे एफसीआई गोदाम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति जतायी. उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संवेदक की मनमानी पर नाराजगी व्यक्त की थी. यह मामला प्रभात खबर में 31 दिसंबर 2025 को घटिया सामग्री से निर्माण कार्य प्रभावित शीर्षक के तहत प्रकाशित हुआ. ग्रामीणों का कहना था कि इतनी बड़ी राशि के बावजूद निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईंट और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि विभाग के अधिकारी और जेई निरीक्षण के लिए नहीं आते. स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता और लूटखसोट न हो. खबर के प्रकाशन के बाद बीडीओ विजय कुमार मंडल ने गोदाम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मनमानी चरम सीमा पर है और निर्माण कार्य राम भरोसे चल रहा है. उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त ईंट और बालू की गुणवत्ता पर गहरी चिंता व्यक्त की और बताया कि जेई से संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. बीडीओ ने आगे कहा कि पूरे मामले को लेकर डीसी को लिखित पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश की जाएगी, ताकि भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और नियमों के अनुसार पूरा हो. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शिकायतों के अनुसार घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >