अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, तीन घर किया ध्वस्त

महागामा प्रखंड के हनवारा गांव में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. अंचल अधिकारी के निर्देश पर सड़क किनारे बने तीन अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया. ये घर लखन साह, केला भगत और मंटू भगत के थे.

अंचल प्रशासन से हनवारा में सड़क की जमीन से हटाया अवैध कब्जा प्रतिनिधि, हनवारा महागामा प्रखंड के हनवारा गांव में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. अंचल अधिकारी के निर्देश पर सड़क किनारे बने तीन अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया. ये घर लखन साह, केला भगत और मंटू भगत के थे. प्रशासन के मुताबिक सड़क किनारे नाली निर्माण में के चलते भारी दिक्कत आ रही थी. इससे पहले अंचल अधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय तक पालन नहीं होने पर कार्रवाई करनी पड़ी. इस दौरान पुलिस बल तैनात रहे. ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक विकास कार्यों में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. अंचल अधिकारी ने बताया कि नाली निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. तारकि बारिश में जल जमाव की समस्या से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >