पोड़ैयाहाट में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

दोनों युवक पोड़ैयाहाट से मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग एनएच 133 के सकरी के कंगना टोला ओवरब्रिज के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 35 वर्षीय सुनील सोरेन की मौत हो गयी. दुर्घटना में बाइक पर बैठ कर साथ चल रहा नेहरू मुर्मू गंभीर रूप से घायल है. मृतक थाना क्षेत्र के ही खरवारी गांव का रहने वाला बताया जाता है. घटना रविवार की देर शाम आठ बजे की बतायी जा रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक पोड़ैयाहाट से मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक ओवर ब्रिज से टकरा गया. बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं सवार दूसरे युवक को चोट लगने से गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है. पुलिस को सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायल को पहुंचाया गया. ड्यूटी कर रहे चिकित्सक ने सुनील सोरेन को मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों युवक नशे की हालत में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >