युवक की पिटाई, पुलिस से मामले की शिकायत

पिस्टल के बट से बुरी तरह से की पिटाई

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के युवक को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव के समीप रोक कर पिटाई की गयी है. युवक का नाम आशीष कुमार यादव है. युवक ने बताया कि पिस्टल के बट बुरी तरह से पीटा गया है. एक मई की सुबह चिलौना गांव के जजमेंट यादव व सुदर्शन मंडल द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. आशीष ने बताया कि वह छुरिया बाबा के समीप जितेंद्र मंडल के होटल में काम करता है. सुबह अपने गांव भेड़ा से निकला था. तभी परसा के पास रोक कर युवकों द्वारा बाइक रोकने का प्रयास किया गया. वहां वह नहीं रूका. लेकिन थोडी दूर जाने पर ही चिलौना गांव के जजमेंट यादव व सुदर्शन मंडल के द्वारा रोक कर पहले तो बाइक मांगा गया. नहीं देने पर दोनों द्वारा पिस्टल के बट से बुरी तरह पीटा गया. बताया कि पूरे पिटायी होने से पीठ पर चोट के निशान हैं. युवक ने इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना के पुलिस से की. पुलिस द्वारा युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. युवक ने बताया कि पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है. जबकि इस बाबत थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा के बताया गया कि मामले को देखा जा रहा है. यह विवाद गुटीय है. फिर भी मामले को देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >