मेधावी छात्र को विद्यालय परिवार की ओर से किया गया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के आइआइएम सिरमौर में बीएमएस सह एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में लिया दाखिला

डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जानगर के सभागार में 12वीं वाणिज्य के मेधावी छात्र गौरव कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. इस दौरान प्राचार्य एके श्रीवास्तव ने बताया कि डीएवी के छात्र गौरव ने हिमाचल प्रदेश के आइआइएम सिरमौर में बीएमएस सह एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला लेकर डीएवी विद्यालय को गौरवान्वित किया है. प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्र से प्रेरणा लेकर मन लगाकर पढ़ने व सफलता अर्जित करने को लेकर प्रोत्साहित किया. सम्मान समारोह के दौरान वाणिज्य विभाग के यूपी सिंह, रूपा मजूमदार, दीपक कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, ए हक, प्रशांत चक्रवर्ती आदि की सराहना करते हुए बताया कि इनके मार्गदर्शन में छात्र ने उज्जवल भविष्य गढ़ने में सफलता पायी है, मंच संचालन लिली कुसुम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >