बांग्लादेश में बिजली संकट, गोड्डा से अब भी 800 MW सप्लाई; अदानी ने खोला पूरा राज

बांग्लादेश में बिजली संकट की खबरों के बीच अदानी गोड्डा पावर प्लांट ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति सुचारू है. जानें पूरी सप्लाई व्यवस्था का सच.

संवाददाता, गोड्डा: झारखंड के गोड्डा स्थित अदानी पावर प्लांट से बांग्लादेश को लगातार बिजली की आपूर्ति की जा रही है. बांग्लादेश में बिजली संकट को लेकर मीडिया में सामने आयी रिपोर्टों के बीच अदानी गोड्डा के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बिजली आपूर्ति को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है. समझौते के तहत ट्रांसमिशन के माध्यम से बांग्लादेश को बिजली भेजी जा रही है.

डिमांड और शेड्यूल के आधार पर हो रही सप्लाई

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अदानी गोड्डा और बांग्लादेश सरकार के बीच हुए पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत प्रतिदिन बांग्लादेश की जरूरत और शेड्यूलिंग के आधार पर बिजली की आपूर्ति की जाती है.

प्रबंधन के अनुसार, पिछले दो दिनों से बांग्लादेश सरकार के डिमांड शेड्यूल के अनुसार 800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. रविवार से पुनः शेड्यूल के अनुसार 800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू किये जाने की बात कही गयी है.

मांग घटने पर कम हो जाता है शेड्यूल

अदानी प्रबंधन ने बताया कि बांग्लादेश की दैनिक लोड डिमांड और नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर (NLDC) की ओर से जारी शेड्यूल के आधार पर गोड्डा प्लांट से बिजली का ट्रांसमिशन किया जाता है.

अधिकारियों के अनुसार, कई बार बांग्लादेश की बिजली मांग कम होने पर शेड्यूल भी कम हो जाता है. इसी वजह से बिजली आपूर्ति को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, जबकि प्रबंधन का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है.

1600 मेगावाट ट्रांसमिशन की क्षमता

गोड्डा स्थित पावर प्लांट से समझौते के तहत बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसमिशन व्यवस्था के माध्यम से 1600 मेगावाट बिजली भेजने की क्षमता है.

हालांकि, वास्तविक आपूर्ति बांग्लादेश की दैनिक मांग और संबंधित शेड्यूल के आधार पर तय होती है. इसलिए हर समय पूरी क्षमता के अनुरूप बिजली भेजा जाना जरूरी नहीं है.

यह भी पढ़ें:

15 और 16 सितंबर को रद्द रहेंगी आसनसोल–गया एक्सप्रेस व बरकाकाना मेमू;पटना–धनबाद इंटरसिटी भी प्रभावित

बकाया या भुगतान को लेकर कोई विवाद नहीं

अदानी प्रबंधन के अनुसार, अदानी पावर और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं है. प्रबंधन ने बकाया भुगतान को लेकर किसी विवाद से भी इनकार किया है.

अधिकारियों के मुताबिक, गोड्डा प्लांट पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन कर रहा है और बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति की प्रक्रिया समझौते और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirabh kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >