गोड्डा के स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की ओर से प्रेसवार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी. श्री मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी द्वारा गुंडे का भय दिखाकर शांत व निष्पक्ष चुनाव के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. साथ ही नगर थाना व अनुमंडल पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशासन इंडिया गठबंधन के पक्ष में पूरी तरह से काम कर रही है. पिछले स्क्रूटनी में भी कई प्रत्याशी का नाम हटाकर निष्पक्ष चुनाव के मायने को बदलने का काम किया गया है. वहीं इंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि इस बात का एहसास हो जाने के बाद कि अब दूर-दूर तक उनकी जीत नहीं दिख रही है. गुंडे का सहारा लिया जा रहा है. डर और भय का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से ही पीड़ित मनीष साह पर हमला किया गया है. मारपीट से पहले की घटना को बताते हुए श्री मिश्रा ने मनीष द्वारा भाजपा का प्रचार किया जा रहा था. मगर पुलिस प्रशासन की ओर से नयी कहानी रचने का काम कर रही है. कहा कि भाजपा का प्रचार करने के कारण इंडिया गठबंधन से जुड़े लोगों ने मनीष की पिटायी के साथ उनकी बहन आरती के साथ दुर्व्यवहार किया है. जान से मरने का धमकी दी गयी है. श्री मिश्रा ने कहा कि घटना को लेकर जिला ओबीसी मोर्चा के साथ वैश्य समाज की ओर से भी मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी गयी है कि भाजपा के मूल वोटरों पर हमला किया जा रहा है. श्री मिश्रा ने प्रशासन से भी आग्रह है कि सरकार के पक्ष में काम ना करें, बल्कि जनता के पक्ष में काम करें. घटना देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर न्याय दिलाने के लिए अदालत की शरण में जायेंगे. वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष अजय कुमार साह, कृष्ण कनहैया, कृष्ण मुरारी चौबे, प्रीतम गाडिया मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
