पथरागामा में ऑटो व बाइक में टक्कर, तीन घायल

दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पड़ा घायल

पथरगामा. गोड्डा-पथरगामा मार्ग स्थित खैरबन्नी मोड़ के पास बुधवार को ऑटो और बाइक में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए. तीनों घायलों को सिर, हाथ, पैर में चोट लगी है. वहीं, सड़क दुर्घटना में बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद घायल सड़क किनारे गिरे पड़े थे, जिन्हें स्थानीय की मदद से एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए गोड्डा भेज दिया गया. घायल की पहचान नहीं हुई है. वे कुछ बोलने के स्थिति में नहीं थे. मालूम हो कि घटना के बाद जबतक लोगों की भीड़ जुटी ऑटो चालक ऑटो लेकर घटनास्थल से फरार हो गया था. घटना के बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोड बाइक सवार गोड्डा की ओर से महागामा की तरफ जा रहे थे. इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो व बाइक में टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >